{"_id":"66d5a2de6363eb8ff905aa14","slug":"sports-field-increases-self-confidence-and-discipline-in-players-ramchandra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-134889-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान से बढ़ता है खिलाड़ियों में आत्म विश्वास और अनुशासन : रामचंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान से बढ़ता है खिलाड़ियों में आत्म विश्वास और अनुशासन : रामचंद्र
Tue, 03 Sep 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
भोरंज में मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते स्कूल स्टाफ के सदस्य। -संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सोमवार को अंडर-19 लड़कों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भोरंज ब्लॉक के 24 स्कूलों के 327 खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन खेलों में भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे तीन दिनों तक आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करें। इससे पहले स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने रामचंद्र पठानिया का स्वागत किया।
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक चमन लाल, सहायक अनिल कुमार, डीईपी जगदीश चंद ने बताया कि पहले दिन की प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल ने शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी, साई पब्लिक स्कूल उखली ने ईस्ट प्वांइट पब्लिक स्कूल सुलगवान और नव विभोर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलगवान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा ने खरवाड़ स्कूल को हराया।
विज्ञापन
वॉलीबाल के मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह ने शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी को पराजित किया। इसी तरह बैडमिंटन में अमरोह ने डिडवीं टिक्कर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं ने लुद्दर महादेव स्कूल को पराजित किया। यह जानकारी ने दी।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विजय बन्याल, चंदन ठाकुर, महासचिव आकाश युंका, रमेश कौशल, बीडीसी वीना देवी, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुषमा देवी, खेलकूद प्रतियोगिता के खंड समन्वयक चमन लाल, सहायक समन्वयक अनिल कुमार, डीईपी जगदीश चंद, सुनील दत्त सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।