फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sport

महिला और पुरुष कबड्डी टीमों के ट्रायल पर बवाल

Sat, 25 Jan 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कबड्डी संघ की ओर से राजकीय माध्यमिक पाठशाला घिरथेड़ी में शनिवार को जिला की महिला व पुरुष टीमों के लिए आयोजित ट्रायल पर बवाल मच गया है। कबड्डी टीम के ट्रायल में 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया। लेकिन जिला के करीब दो दर्जन खिलाड़ियों ने इस ट्रायल को बिना कोच के करवाने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने इस संबंध में जिला खेल अधिकारी को पत्र भी लिखा है, जिसे वह सोमवार को उन्हें सौंपेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों संदीप कुमार, आदर्श सांख्यान, मनीष कुमार, कमल, विशाल, सतविंद्र, अतुल ठाकुर, सचिन कुमार, राहुल परमार, शिवांशू, राहुल, साहिल, गोविंद, अक्षय, अमन, आशुतोष आदि का कहना है कि वे जिला खेल विभाग के कोचिंग सेंटर के खिलाड़ी हैं। बिना जानकारी और बिना विभागीय कोच के यह ट्रायल करवाए गए हैं। कबड्डी कोच होने के बावजूद उन्हें ट्रायल में नहीं बुलाया गया। खिलाड़ियों ने प्रदेश कबड्डी संघ से भी अनुरोध किया है कि जिला की टीम के लिए ट्रायल दोबारा कोच की अगुवाई में और पूर्व सूचना के करवाएं जाएं। अगर ट्रायल दोबारा नहीं हुए तो खिलाड़ी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बाक्स:
15 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया
ट्रायल में 35 महिला, जबकि 65 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से महिला वर्ग की 15 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया। जबकि पुरुष वर्ग के 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान कबड्डी संघ के प्रधान अमित कुमार और सचिव आशीष शांडिल मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ियों का कैंप 27 जनवरी से पांच फरवरी तक घिरथेड़ी स्कूल में लगेगा। ऑफिशियल्स अजय कुमार, रविंद्र कुमार, पंकज कुमार ने ट्रायल संपन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed