फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special buses will run to Delhi, Chandigarh and Baddi for Diwali.

Hamirpur (Himachal) News: दीपावली के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए चलेंगी विशेष बसें

Wed, 23 Oct 2024 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
लोगों को घर आने के लिए नहीं होगी कोई दिक्कत, एचआरटीसी ने की विशेष व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर विशेष बसें चलाएगा। एचआरटीसी के इस निर्णय से दिवाली पर घर आने और लौटने वालों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एचआरटीसी हमीरपुर मंडल से 29 और 30 अक्तूबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए बसें चलाई जाएंगी। ये सभी बसें मांग के आधार पर निर्धारित की गई हैं। त्योहारी सीजन के चलते कई लोग अपने घरों को लौटते हैं। बसों में बहुत भीड़ रहती है, जिस कारण कई बार लोगों को निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए अधिक किराया चुकाना पड़ता हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी मांग के मुताबिक हर साल अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। यात्री ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, एचआरटीसी नियंत्रण कक्ष से भी बसों के आवागमन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डिवीजन हमीरपुर के तहत आते डिपो से 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ के लिए 9 बसें और 30 अक्तूबर को 14 बसें चलेंगी। वहीं, दिल्ली के लिए 30 अक्तूबर को 19 सामान्य बसों सहित एक वोल्वो बस चलेगी। वहीं, बद्दी के लिए 29 अक्तूबर को 8 और 30 अक्तूबर को 6 बसें चलेंगी।



दिल्ली के लिए चलने वाली बसें

डिपो
बसों की संख्या (30 अक्तूबर)
देहरा
5
हमीरपुर 7
ऊना
5
नालागढ़ 2





चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बसें

डिपो बसों की संख्या (29 अक्तूबर) बसों की संख्या (30 अक्तूबर)
बिलासपुर 2

4

देहरा

2

3

हमीरपुर
2

3

ऊना

3

4



बद्दी के लिए चलने वाली बसें

डिपो
बसों की संख्या (29 अक्तूबर) बसों की संख्या (30 अक्तूबर)
बिलासपुर

2

1

देहरा

2

1

हमीरपुर

2

1

ऊना

2

3





कोट

एचआरटीसी हमीरपुर मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी तत्पर है। उन्होंने कहा कि मांग के आधार पर दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed