फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SMC reaches Deputy Director's office, requests to stop teacher's transfer

Hamirpur (Himachal) News: उपनिदेशक कार्यालय पहुंची एसएमसी, शिक्षक का तबादला रोकने की गुहार

Thu, 29 Aug 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पठियालु में अध्यापक का तबादला किए जाने पर एसएमसी सदस्यों ने वीरवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक से मुलाकात की। एसएमसी प्रधान मोनिका की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपनिदेशक से मांग की है कि शिक्षक के तबादले को रद्द किया जाए और शिक्षक को दोबारा इसी स्कूल में भेजा जाए। ऐसा न होने पर सभी ग्रामीण स्कूल से बच्चों को निकाल लेंगे। पिछले कई साल से अध्यापक रविकांत अपनी सेवाएं प्राथमिक पाठशाला पठियालु में दे रहे थे लेकिन कुछ दिन पहले ही अध्यापक का तबादला अन्य जगह के लिए किया गया है। वहीं, अध्यापक के तबादले के विरोध में अभिभावकों ने शिक्षा उपनिदेशक को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि जल्द तबादला रोका जाए और अध्यापक को वापस पठियालू स्कूल भेजा जाए। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंप कर अध्यापक के तबादले को रद्द करने की मांग की है। इस बाबत शिमला निदेशालय को लिखित पत्र भेजा गया है। जैसे ही शिमला से निर्देश आएंगे वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed