फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six women entrepreneurs to participate in Him MSME Fest-2026

Hamirpur (Himachal) News: हिम एमएसएमई फेस्ट–2026 में भाग लेंगी छह महिला उद्यमी

Fri, 02 Jan 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 में हमीरपुर जिले की छह महिला उद्यमी भाग लेंगी। फेस्ट का आयोजन तीन से पांच जनवरी तक शिमला के रिज और पीटरहाॅफ होटल में होगा।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं को पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए सामान को बेचने के लिए स्टॉल और निवेशकों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें आगामी समय में अपने लघु उद्योगों को विस्तार देने में सहायता मिलेगी। जिले से उद्योग विभाग व जिला प्रशासन की ओर से छह लद्यु महिला उद्यमियों रीना शर्मा, निम्मो देवी, सीमा, ममता, चंपा देवी और नेहा को चयनित किया है।
विज्ञापन


ये महिलाएं फेस्ट में स्टॉलों के माध्यम से अचार, पहाड़ी नमक, चीड़ की पत्तियों से तैयार किए गए उत्पादों, जूट के सामान, रागी के लड्डू, पंचमेल मोटे अनाज का आटा और कॉटन के सेनेटरी पैड सहित अन्य सामान को बेचकर आय अर्जित कर सकेंगी। स्टॉलों के साथ महिलाओं को पीटरहाॅफ में आयोजित निवेशकों एवं उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में महिलाएं उद्योग विशेषज्ञों से कारोबार में आने वाली परेशानियों व उनके समाधान पर चर्चा करेगी। इसके साथ निवेशकों के माध्यम से अपने कारोबार को बढ़ाने में कार्य कर सकेंगी। संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के एमएसएमई, स्टार्ट-अप्स तथा विशेष रूप से महिला उद्यमियों को ई-कॉमर्स, निवेश एवं नेटवर्किंग के सशक्त अवसर प्रदान करना है।


कोट

हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 में हमीरपुर जिले से छह महिलाओं को चयनित किया गया है। महिलाएं शिमला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम में उन्हें सामान बेचने के लिए स्टॉल व विशेषज्ञों से संवाद करने का मौका मिलेगा। -डॉ. ठाकुर भगत नेगी, जिला उद्योग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article