{"_id":"5f1db96f8ebc3e63a73be865","slug":"six-more-positive-in-dictrict-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml339670867","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भाजपा नेता समेत कोरोना के छह नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भाजपा नेता समेत कोरोना के छह नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के वाइस चेेयरमैन एवं नादौन से भाजपा के पूर्व विधायक समेत हमीरपुर में रविवार को कोरोना संक्रमितों के छह नए मामले सामने आए हैं। तीन साल की बेटी और उसका पिता तथा एक भारतीय सेना के जवान की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में इन छह नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ के पास पहुंच गया है। जिला में कुल 299 कोरोना संक्रमितों के मामले दर्ज हैं। जिनमें से 276 स्वस्थ हो चुके हैं।
पूर्व में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुआ है। अब जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले 20 हो गए हैं। रविवार को सामने आए छह कोरोना संक्रमितों में नादौन ब्लॉक से गांव पन्साई के रहने वाले 58 वर्षीय एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन, महाराष्ट्र से लौटे सुजानपुर ब्लाक के गांव जंदडू के रहने वाले 15 वर्षीय युवक, बड़सर ब्लॉक की 3 वर्षीय पुत्री और 37 वर्षीय उसके पिता और गलोड़ ब्लॉक से विशाखा पट्टनम से लौटा भारतीय सेना का 37 वर्षीय जवान शामिल है।
सभी छह कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर में भेजने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी और हमीरपुर मेडिकल कालेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने रविवार को जिला में कोरोना संक्रमितों के छह नए मामले सामने आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी छह मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भेजा जा रहा है।