{"_id":"5f245fbf8ebc3ea08b5c10a9","slug":"shopkeeper-dead-body-found-hamirpur-hp-news-sml3402436157","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमोटी में संदिग्ध अवस्था में मिला सैर को निकले दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमोटी में संदिग्ध अवस्था में मिला सैर को निकले दुकानदार का शव
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
भरमोटी में युवक के शव के पास छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत भरमोटी खुर्द पंचायत में एक स्थानीय दुकानदार का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान विनोद कुमार (33) पुत्र केहर सिंह निवासी भरमोटी खुर्द के तौर पर हुई है। विनोद भरमोटी में ही किराने की दुकान करता था। वह शुक्रवार सुबह पांच बजे सैर के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मृतक के चाचा प्यार चंद ने अन्य ग्रामीणों और पंचायत प्रधान प्रियतोश निशु को साथ लेकर सुबह 8 बजे नादौन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
इसी दौरान विनोद के घर के निकट ही एक रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को भी खंगाला गया। जिसमें सुबह करीब 5:31 पर विनोद रेस्टोरेंट के पीछे खेतों की ओर जाता दिखाई दिया। रिकॉर्डिंग देख कर ग्रामीणों ने रेस्टोरेंट के पीछे उसकी तलाश आरंभ कर दी। खेतों के निकट ही एक ढलान पर घास के बीच सुबह 9 बजे विनोद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ की। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।