{"_id":"66b38a336141ce807f0cb97b","slug":"sewerage-problem-serious-in-ward-no-11-of-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133092-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 मेें सीवरेज समस्या गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 मेें सीवरेज समस्या गंभीर
विज्ञापन
40 वर्ष पुरानी नालियों के टूटने से फैली गंदगी
बरसात के मौसम में सड़क पर बह रही गंदगी, बीमारियों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 में लोग सीवरेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। दोसड़का से लेकर डुग्घा और बड्ड़ू क्षेत्र में जगह-जगह नालियां टूट गई हैं। सीवरेज की लीकेज हो रही है। नालियां टूट जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों सीमा, कामिनी, पूजा, पूनम, रमेश, दिनेश आदि ने कहा कि ये नालियां पिछले 40 साल पुरानी हैं। अब यह टूटने लगी हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती हैं। नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है जिससे आवागमन में कठिनाई होती हैं। इसके अलावा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। इस बारे में वार्ड पार्षद वकील सिंह ने कहा कि टेंडर जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।