फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven teachers of Hamirpur will go abroad to understand the education system and will go to Singapore.

Hamirpur (Himachal) News: विदेश जाकर हमीरपुर के सात शिक्षक समझेंगे शिक्षा प्रणाली, जाएंगे सिंगापुर

Wed, 21 Feb 2024 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के सात शिक्षक विदेश में जाकर शिक्षा व शिक्षण प्रणाली को समझेंगे। जिला हमीरपुर के सात शिक्षक एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे। 22 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से शिक्षकों को सिंगापुर के लिए रवाना करेंगे। 22 को प्रदेशभर से चयनित शिक्षकों को सीएम रवाना करेंगे। नई दिल्ली से यह शिक्षक 24 फरवरी को सिंगापुर रवाना होंगे।
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट के दौरान शिक्षक सिंगापुर में स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के तरीके, स्कूल संचालन, विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं, स्कूल मॉडलों सहित विभिन्न प्रकार के शिक्षा से संबंधित मुद्दों की जानकारी प्राप्त करेंगे ताकि जिले के स्कूलों में भी विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ाई करवाई जा सके। सिंगापुर एक्सपोजर विजिट के लिए उन स्कूलों का चयन किया है जो बाद में मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में नियुक्त होंगे। नियुक्ति के बाद शिक्षक स्कूल में विद्यार्थियों को सिंगापुर की तर्ज पर पढ़ाई करवाएंगे। सिंगापुर एक्सपोजर विजिट के लिए जिला हमीरपुर से टीजीटी विकेश कौशल और अमित कुमार, एचटी नरेश शर्मा, जेबीटी विजय लक्ष्मी, अभिषेक ठाकुर, एलटी सुरेंद्र कुमार, डीएम नरेश कुमार को चुना गया है। मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने की योजना है। इस योजना के तहत स्कूलों का चयनकर आगामी सत्र में यहां पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इन स्कूलों में एक्सपोजर विजिट में शामिल शिक्षकों के अनुभव का विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कोट
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिला हमीरपुर से सात शिक्षक सिंगापुर एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित हुए हैं। विजिट के दौरान शिक्षक सिंगापुर के स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही शिक्षा प्रणाली से अवगत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed