फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Student of seventh class hanged herself from fan

सातवीं कक्षा की छात्रा ने पंखे से फंदा लगा की खुदकुशी

Wed, 24 Jun 2020 02:06 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Student of seventh class hanged herself from fan
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 12 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर में छत के पंखे से फंदा लगाया था। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह लड़की की दादी गोशाला में काम कर रही थी तथा पिता जो एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे।
विज्ञापन


लड़की की मां की नौ वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बहनें व एक भाई है। उसके बाकी भाई बहन अन्य कमरे में थे तथा लड़की ने दूसरे कमरे की छत पर पंखे से फंदा लगा लिया। लड़की के पिता ने बताया कि जब दोपहर को उन्हें जानकारी मिली तो वे घर आए। घर में बेटी को जमीन पर लेटाया हुआ था। परिजन उसे भोरंज अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोरंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि लड़की के आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन


नादौन में मारपीट का मामला दर्ज
वहीं, पुलिस थाना नादौन में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता विवेक कुमार पुत्र पुष्पेंद्र कुमार गांव धमांदर डाकघर लाहड़ तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार सुबह नौ बजे वह अपने खेत में काम कर रहा था तो उसी समय गिरधारी व उसके परिवार के सदस्य वहां पर आए और इसके साथ मारपीट की। जब वह वहां से जाने लगा तो रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकियां दी। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed