{"_id":"662a4c567a86a1c9400abc9e","slug":"set-a-goal-and-move-forward-by-making-rules-to-achieve-it-hiremath-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-126339-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तय करो और उसे हासिल करने के लिए नियम बनाकर आगे बढ़ो : हीरेमठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तय करो और उसे हासिल करने के लिए नियम बनाकर आगे बढ़ो : हीरेमठ
विज्ञापन
टौणी देवी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्यातिथ
टौणी देवी स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया जागरूक
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम के बारे में दी जानकारी
ड्रग फ्री हिमाचल एप के संचालन के बारे में भी बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लक्ष्य तय करो और उसे हासिल करने के लिए नियम बनाकर आगे बढ़ो। जीवन में नियम बनाकर आगे बढ़ने वाले हर क्षेत्र में कामयाब होते हैं। कोई भी परीक्षा हमारे आत्मविश्वास से बड़ी नहीं होती है। विद्यार्थियों से यह बात युवा आईपीएस अधिकारी एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कही। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में वीरवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा जबकि एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में उदाहरण देकर जागरूक किया। कहा कि विद्यार्थियों के सबसे बड़े मार्गदर्शक खिलाड़ी, सैनिक सहित क्रांतिकारी होने चाहिए ताकि उनसे हमें प्रेरणा मिल सके। कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती जा रही है। देश की कामयाबी से जलने वाले युवा पीढ़ी का भविष्य खराब करने के लिए इन तक नशा पहुंचा रहे हैं। युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए। कहा कि उनका लक्ष्य किसी न किसी तरीके से अपने आसपास के लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शुरू किए गए ड्रग फ्री हिमाचल एप के संचालन के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस एप के माध्यम से किस प्रकार विद्यार्थी, आम नागरिक पुलिस को नशे के कारोबारियों को पकड़ने में सहायता कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि से यूपीएससी परीक्षा के बारे में जानकारियां लीं। इस पर मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न विस्तारपूर्वक समझारा। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पहले ही निश्चय प्रोजेक्ट चलाया गया है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल परिसर में स्काउट गाइड की ओर से नशे के प्रति शपथ दिलाई गई।
विद्यार्थियों को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के जरिये भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसका अनुसरण करते हुए आज से ही मैं अपना लक्ष्य निर्धारित कर मुख्यातिथि के बताए रास्ते पर चलूंगी।
श्रेया छात्रा
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कई अहम जानकारियां हासिल करने का मौका मिला। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बारे में मुख्यातिथि ने वेबसाइट बताई। परीक्षा की तैयारी करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
सृष्टि छात्रा।
नशे को लेकर कार्यक्रम में मुख्यातिथि सहित प्रधानाचार्य ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को ड्रग फ्री हिमाचल एप के संचालन के बारे में जानकारी दी। इससे युवाओं को आगे बढ़ने की सीख मिलेगी।
अनुराग छात्र।
स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों को अहम जानकारियां प्रदान की गईं। साइबर अपराध के बारे में जानकारी मिली। इससे मैं अपने आस पड़ोस में लोगों को जागरूक कर पाऊंगा।
आर्यन छात्र।
समाचार: बवीता चंदेल