फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   senior officer inspect footpath woek on spot

एक्सईएन ने मौके पर पहुंच लिया विकास कार्यों का जायजा

Tue, 16 Feb 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
senior officer inspect footpath woek on spot
हमीरपुर शहर में बन रहे फुटपाथ कार्य का जायजा लेते लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा और जेई। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के अंतर्गत फुटपाथ कार्य में रुकावट पैदा कर रहे लोगों को लोक निर्माण विभाग ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने मंगलवार को खुद मौके पर पहुंच कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे विकास कार्य में सहयोग करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में फुटपाथ का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन, डांक्वाली से उपायुक्त कार्यालय के बीच कुछ दुकानदार फुटपाथ के लिए जमीन नहीं छोड़ रहे। कई जगह रात के अंधेरे में फुटपाथ को नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि, लोनिवि ने फुटपाथ के कार्य से पूर्व राजस्व विभाग के माध्यम से जमीन की निशानदेही करवाई है। निशानदेही के दौरान कई भवन सरकारी भूमि में पाए गए हैं। लोनिवि ने कार्य शुरू करने से पूर्व उन्हें नोटिस भी जारी किए। इसके बावजूद कुछेक लोग फुटपाथ के कार्य में रुकावट पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 फरवरी के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोनिवि हरकत में आया और मंगलवार को इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की है।
उधर, लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि कुछ लोग फुटपाथ के कार्य में रुकावट पैदा कर रहे हैं। बीती रात अज्ञात लोगों ने फुटपाथ को नुकसान भी पहुंचाया है। लोनिवि ने कार्य से पूर्व राजस्व विभाग के माध्यम से निशानदेही करवाई है, जो लोग फुटपाथ को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed