फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Second phase of Mega Walkathon against Chitta from June 2: Naresh

चिट्टे के खिलाफ मेगा वॉकथॉन का द्वितीय चरण 2 जून से : नरेश

Sat, 23 May 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ सरकार एक बार फिर बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रही है। राज्य नशा निवारण बोर्ड के अनुसार 2 जून से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में मेगा वॉकथॉन का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिन जिलों में अभी तक यह अभियान नहीं पहुंचा है, वहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक रणनीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6811 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 10,357 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आंकड़ा पूर्व सरकार के मुकाबले 33.18 प्रतिशत अधिक बताया गया है। इस अवधि में 45,864 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की कार्रवाई में 300 वित्तीय मामलों की जांच की गई, जिनमें 76 मामलों में अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ। इनमें से 13 अवैध संपत्तियों को नियमानुसार ध्वस्त भी किया गया है। इसके अलावा नशे से जुड़े मामलों में 23 सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है, जबकि 176 बड़े तस्कर वर्तमान में जेल में बंद हैं।

नरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार नशे के कारोबार के खिलाफ पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नशे के खिलाफ उठाए गए कदमों और बोर्ड की बैठकों पर विपक्ष को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed