{"_id":"60eb01ed8ebc3e06a72caba0","slug":"second-death-in-two-days-due-to-corona-in-the-district-five-infected-hamirpur-hp-news-sml376544518","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो दिनों में दूसरी मौत, पांच संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो दिनों में दूसरी मौत, पांच संक्रमित
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार दूसरे दिन मौत हो गई है, जबकि पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बड़सर के बणी गांव निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है। वह आठ जुलाई को एक निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए रेफर
हुआ था।
नौ जुलाई को उसकी रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई और दस जुलाई की शाम को उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट के 77 सैंपल जांचे गए। इनमें चार लोग संक्रमित निकले हैं। जिनमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय और 26 वर्षीय महिला और घुमारवीं के सोहल गांव की 34 वर्षीय महिला शामिल है। जबकि, आरटीपीसीआर में भोरंज की दस वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।