फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Schools will have to apply for question papers by 31st December

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्न पत्रों के लिए स्कूलों को 31 दिसंबर तक करने होंगे आवेदन

Wed, 11 Dec 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के निजी और सरकारी स्कूलों को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रश्र पत्रों की डिमांड स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजनी होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने स्कूलों को शीघ्र डिमांड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों को छोड़कर निजी स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कक्षानुसार प्रश्न पत्रों के लिए फीस देनी होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से तीसरी और पांचवीं कक्षा के लिए 100 रुपये, जबकि आठवीं कक्षा के लिए 150 रुपये का शुल्क तय किया गया है। स्कूल प्रमुखों को बोर्ड की वेबसाइट में अंकित ऑनलाइन सर्विसेज ऑप्शन में जाकर ऑनलाइन प्रश्न पत्रों की डिमांड पर जाकर कक्षानुसार ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। वर्तमान में जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 163 निजी और माध्यमिक 108 एवं प्राथमिक 434 स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से निजी स्कूल संचालकों को 31 दिसंबर तक बिना लेट फीस के डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद एक से 15 जनवरी, 2025 तक 50 रुपये कक्षानुसार प्रतिछात्र और 16 जनवरी से 31 जनवरी तक 100 रुपये कक्षानुसार प्रतिछात्र लेट फीस डिमांड देने के निर्देश जारी किए हैं। 31 जनवरी के बाद स्कूल प्रमुख प्रश्न पत्रों के लिए आवेदन नहीं भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड भेजने के बाद छह शिक्षा खंडों में स्कूलों के अनुसार विद्यार्थियों की डिमांड का डाटा एकत्रित होगा, जिसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में जमा करेंगे।


कोट

सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को 31 दिसंबर तक बिना लेट फीस के कक्षानुसार प्रश्न पत्रों की डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं। 31 दिसंबर के बाद स्कूल प्रमुखों को डिमांड के लिए 15 जनवरी, 2025 तक 50 रुपये प्रति छात्र लेट फीस, जबकि 31 जनवरी तक 100 रुपये प्रति छात्र अतिरिक्त फीस देनी पड़ेगी।

अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed