{"_id":"618bddc34cc4b17de10379c4","slug":"schools-returned-with-the-arrival-of-children-reached-63-56-percent-on-the-first-day-hamirpur-hp-news-sml3898057192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के आने से स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन 63.56 फीसदी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के आने से स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन 63.56 फीसदी पहुंचे
विज्ञापन
जिले के निजी स्कूल में विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। स्थान : राजकीय केंद्रीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला हमीरपुर। बुधवार को सुबह के 8:50 बजे हैं। नौनिहालों का स्कूल पहुंचने का क्रम जारी है। टीचर यहां स्कूल परिसर में पहुंचने वाले बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवा रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग कक्षाओं में उचित सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को बैठाया जा रहा है। 21 माह बाद ये विद्यार्थी स्कूल आए हैं। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने स्कूल बदले हैं, उन्हें भी लंबे समय बाद अपना नया स्कूल देखने को मिला। वहीं, कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं तक के कई बच्चों को उनके अभिभावक ही स्कूल छोड़ने पहुंचे। छुट्टी के समय भी अभिभावक अपने बच्चों को लेने आए। एक लंबे अरसे बाद स्कूलों में बच्चों को देखकर अध्यापकों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली।
एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया गया। किसी भी स्कूल में मिड-डे मील के तहत भोजन नहीं पका और न ही स्कूलों में सुबह की प्रार्थना का आयोजन किया गया। स्कूलों में विद्यार्थी मास्क लगाकर रखें, इसके लिए अध्यापकों ने समय समय पर कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया। दोपहर का खाना विद्यार्थी घर से ही लाए थे। पांच-पांच मिनट के अंतराल के बाद हर कक्षावार विद्यार्थियों को भोजन करवाया गया।
यह रही कक्षावार स्कूल में उपस्थिति
जिलाभर के सरकारी स्कूलों में बुधवार को कक्षा तीसरी से सातवीं तक 63.56 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आए। जिले में कक्षा तीसरी में 3193 विद्यार्थी हैं, जिसमें में 1693 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। कक्षा चौथी में 3274 विद्यार्थी हैं जिसमें से 1893 विद्यार्थी स्कूल आए। कक्षा पांचवीं में कुल 3270 विद्यार्थी हैं, जिसमें 1990 विद्यार्थी स्कूल आए। कक्षा छठी में 3724 विद्यार्थी हैं, जिसमें से 2305 विद्यार्थी स्कूल आए। सातवीं में कुल 3832 विद्यार्थियों में से 2412 स्कूल आए। कक्षा तीसरी से कक्षा सातवीं तक कुल 17293 विद्यार्थी हैं, जिसमें से बुधवार को 10, 293 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
समय-समय पर हैंड सैनिटाइजेशन करवाई गई
हमीरपुर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि बुधवार को जिले के सभी स्कूलों में कक्षा तीसरी से कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थियों को बुलाया गया। समय-समय पर हैंड सैनिटाइजेशन करवाई गई, ताकि संक्रमण की कोई संभावना न रहे। कुल 63.56 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।