{"_id":"5f79f67a8ebc3e91b537d3ed","slug":"school-uniform-hamirpur-hp-news-sml347258878","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी खंडों में पहुंचा स्टॉक, सरकारी स्कूलों में जल्द बांटी जाएंगी वर्दियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी खंडों में पहुंचा स्टॉक, सरकारी स्कूलों में जल्द बांटी जाएंगी वर्दियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में जल्द ही वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने जिले के हर शिक्षा खंड में वर्दियों का स्टॉक पहुंचा दिया है। स्टॉक से सैंपल के रूप में हर ब्लॉक से एक-एक वर्दी का जोड़ा जांच के लिए शिमला भेज दिया गया है। जैसे ही सैंपल पास होंगे, जिले के सरकारी स्कूलों में सभी बच्चों को वर्दियां बांटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से हर साल सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में वर्दियां दी जाती हैं और उनकी सिलाई के लिए रुपये भी दिए जाते हैं।
कोरोना वायरस के कारण इस साल वर्दियों को बांटने की प्रक्रिया देर से शुरू हुई। अब सैंपल की रिपोर्ट आते ही हर ब्लॉक के किसी एक स्कूल में वर्दियां पहुंचा दी जाएंगी और वहां से अन्य स्कूल वर्दियां ले जा सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि हर ब्लॉक में वर्दियों का स्टॉक पहुंचा दिया गया है। जल्द जिले के हर सरकारी स्कूल में वर्दियों के बांटने का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा। सैंपल पास होने के बाद ही आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी।