फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   school open in hamirpur,74 percent students present

जिला भर में छठी और सातवीं कक्षा के 74 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Tue, 16 Feb 2021 12:53 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
school open in hamirpur,74 percent students present
राजकीय कन्या स्कूल हमीरपुर में कक्षा में पढ़ाई करवातीं अध्यापक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। दिन सोमवार, समय सुबह 9 बजे, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थी 11 माह बाद पहली बार जिला भर के स्कूलों में मास्क पहनकर पहुंचे। सुबह 9 बजे जैसे ही विद्यार्थी स्कूल गेट पर पहुंचे तो एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान जांचा गया, उसके बाद सबके हाथ सैनिटाइज करवाए गए। उसके बाद कक्षाओं में भेजा। वहीं सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दोपहर के भोजन का समय अलग-अलग रखा। दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक पांच-पांच मिनट के अंतराल के बाद अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भोजन ग्रहण किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में छठी कक्षा में 24 विद्यार्थियों में से महज 6 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

कक्षा सातवीं के 39 विद्यार्थियों में से महज 8 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। मिड-डे मील न बनने के कारण अधिकतर विद्यार्थी अपना लंच बॉक्स व पानी की बोतलें लेकर पहुंचे। कक्षाओं में विद्यार्थियों को एक बेंच छोड़कर बिठाया गया और सामाजिक दूरी नियमों का पालन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य विजय गौतम ने कहा कि छठी और सातवीं के विद्यार्थी स्कूल आना शुरू हो गए हैं। सोमवार को कक्षा आठवीं के 91 फीसदी विद्यार्थी, कक्षा नौवीं के 72 फीसदी विद्यार्थी, कक्षा दसवीं के 84 फीसदी विद्यार्थी, कक्षा ग्यारहवीं के 77 फीसदी, कक्षा बारहवीं के 80 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

जिला भर के स्कूलों कक्षा छठी में 3515 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। जिसमें से सोमवार को 2527 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। वहीं कक्षा सातवीं में 3753 विद्यार्थी हैं जिसमें से 2837 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। सोमवार को छठी और सातवीं कक्षा के 74 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुुंचे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक बीके नड्डा ने कहा कि सोमवार को छठी व सातवीं के विद्यार्थी भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल आने के बाद हो रहा अच्छा महसूस : रिद्धी
कक्षा छठी की छात्रा रिद्धी ने कहा कि 11 माह बाद स्कूल आने के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है। अध्यापकों के मिलने से एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रिद्धी ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा से ज्यादा ऑफलाइन शिक्षा प्रभावी होती है।
स्कूल पहुंचने पर हुई थर्मल स्क्रीनिंग : शगुन
कक्षा सातवीं की शगुन ने कहा कि स्कूल पहुंचने पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। समय-समय पर हाथ साबुन से धुलवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल लगने से अब परीक्षाओं की तैयारी सही ढंग से हो पाएगी।

अब अच्छे से होगी परीक्षाओं की तैयारी : आदित्य
कक्षा पांचवीं के आदित्य राज ने कहा कि वह एक फरवरी से स्कूल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से स्कूल आ रहे तब से पढ़ाई अच्छे से हो पा रही है। 8 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारी अब अच्छे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed