फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   school games

लड़कों की कबड्डी में करोट, लड़कियों में बैरी जोन विजेता

Fri, 13 Sep 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
school games
उपमंडल सुजानपुर के तहत बीड बगेहड़ा स्कूल में आयोजित प्राथमिक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में विज - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बीड बगेहड़ा में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गईं। सभी विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुरेश ठाकुर ने कहा कि खेलों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता में लड़कों की कबड्डी में जोन करोट विजेता और जोन बैरी उप विजेता रहा, लड़कियों में बैरी जोन विजेता व करोट जोन उप विजेता रहे। लड़कों के खो-खो मुकाबले में सुजानपुर जोन विजेता और करोट जोन उप विजेता रहे, लड़कियों में जोन करोट विजेता व जोन पटलांदर उप विजेता रहे। लड़कों की बैडमिंटन में बैरी जोन विजेता और पटलांदर जोन उप विजेता रहा, लड़कियों में बैरी जोन विजेता और सुजानपुर जोन उप विजेता रहा।
विज्ञापन

लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में बैरी जोन विजेता और करोट जोन उप विजेता रहे। लड़कियों में जोन करोट विजेता तथा जोन पटलांदर उप विजेता रहा। एथलेटिक्स में लड़कों की 50 मीटर,100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में अजय कुमार लोंगणी जोन करोट प्रथम रहा। जबकि, लड़कियों में 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में वंशिका जोन पटलांदर और 200 मीटर दौड़ में वर्षा कुमारी जोन पटलांदर विजयी रहीं। ऊंचीकूद लड़कों में आर्यन जोन करोट, लड़कियों में जोन सुजानपुर विजयी रहे। लंबीकूद में अजय कुमार लोंगणी जोन करोट और लड़की हिना जोन चौरी विजेता रहे। लड़कों की गोला फेंक में विकास भलेठ जोन सुजानपुर और लड़की हिना कुमारी जोन चौरी विजेता रहे। भाषण प्रतियोगिता और समूह गान में जोन करोट ने बाजी मारी। एकलगान में अर्चना जोन चौरी प्रथम रही। एकांकी में जोन पटलांदर प्रथम रहा। शतरंज लड़कों में रिशु, अक्षय कुमार, आदर्श, सहान, नितेश तथा लड़कियों में सुजल, जिज्ञासा, रिशिका, नंदिनी तथा कोमल ने बाजी मारी। प्राथमिक शिक्षा संघ खंड सुजानपुर की समस्त कार्यकारिणी ने जेबीटी से पदोन्नत हुए टीजीटी एवं लेक्चरर को सम्मानित किया। जिसमें मीना शर्मा, नीलाक्षी, सुनीता जसवाल, अशोक राणा, विकास शर्मा, रमन, विजय कुमार, सतीश शर्मा और बीआरसी सुजानपुर सुरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed