फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   school captain

केवि नादौन में मनन और सुहानी चुने गए कैप्टन

Thu, 11 Jul 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
school captain
केवि नादौन में चुने गए स्कूल प्रतिनिधि शापथ ग्रहण करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में वीरवार को छात्र परिषद का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनीता परशीरा ने की। इसमें विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के सुचारु संचालन और विद्यालय नियमों के अनुसार साक्षात्कार लेकर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। मनन सरोच को छात्र कैप्टन और सुहानी शर्मा को छात्रा कैप्टन बनाया गया। इसी प्रकार खेलकूद कैप्टन, स्वच्छता कैप्टन, सदन कैप्टन आदि बनाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी चुने गए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और अपने कार्यों का जिम्मेवारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर किए गए कार्यों का अनुभव भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार डोगरा, जितेंद्र कौशल, कपिल देव, मुकेश शर्मा, अनूप सिंह, विनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed