फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Scarcity of non teaching staff at Barsar college

बड़सर कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ का टोटा

Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज बड़सर में नॉन टीचिंग स्टाफ की कमी बनी हुई है। कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ के मंजूर 28 पदों में से मात्र 10 भरे हैं जबकि 17 पद खाली पड़े हैं। कॉलेज में पुस्तकों का रिकार्ड संभालने के लिए कोई भी लाइब्रेरियन तक नहीं है। कॉलेज में लैबोरेटरी स्टाफ के सात पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


कॉलेज परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए एक भी कर्मचारी तैनात नहीं है।  कॉलेज छात्र-छात्राओं ने टीचिंग स्टाफ के साथ नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। कॉलेज में लाइब्रेरियन के चार पद स्वीकृत हैं लेकिन मौजूदा समय में एक भी लाइब्रेरियन तैनात नहीं हैं। पुस्तकों के रखरखाव एवं रिकार्ड रखने लिए लाइब्रेरियन का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


कॉलेज में लाइब्रेरियन के स्वीकृत चार पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा लैबोरेटरी स्टाफ के सात पद रिक्त हैं। मौजूदा समय में मात्र तीन पद भरे हैं जबकि शेष पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें सीनियर लेक्चरर सहायक का एक, जूनियर लेक्चरर सहायक के तीन तथा लैबोरेटरी सहायक के तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यालय स्टाफ में सीनियर असिस्टेंट, स्टोर कीपर की एक, चौकीदार की एक, माली एक तथा दो सफाई कर्मचारी के पद रिक्त हैं। रात को सुरक्षा के चलते कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस से एक चौकीदार रखा हुआ है। कॉलेज में सफाई कर्मचारी नहीं होने से परिसर में सफाई करवाने की दिक्कत बनी है।

कॉलेज में एक सीनियर असिस्टेंट एक लिपिक का पद रिक्त है। कॉलेज विद्यार्थी विनोद कुमार, वर्षा कुमारी, शालू, रीता कुमारी, रीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, राहुल कुमार, विक्की कुमार तथा प्रियंका ने कॉलेज में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।


अभिभावक राज कुमार, नरेश कुमार, अजमेर सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमारी ने भी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य कमलेश ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ के 17 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed