फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sca cultural program

एससीए के कार्यक्रम अभिव्यक्ति में रैंप पर बिखेरे फैशन के जलवे

Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
sca cultural program
हमीरपुर कॉलेज के सीएससीए कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को दो दिवसीय केंद्रीय छात्रसंघ के सांस्कृतिक समारोह अभिव्यक्ति का समापन हो गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों की प्रतिभा को तराशने का मंच है। बतौर एसपी उनके लिए महिला सुरक्षा प्राथमिकता पर है, यदि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को इस प्रकार की कोई समस्या हो तो वे व्यक्तिगत रूप से ऐसे मामले उनके ध्यान में ला सकती हैं। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैंप पर छात्र-छात्राओं ने फैशन के जलवे बिखेरे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के सौरभ, श्वेता और शिवम की टीम प्रथम, वाणिज्य संकाय के अभिषेक, साहिल और श्वेता की टीम दूसरे और सेल्फ फाइनेंसिंग के दक्ष, शुभम और मनीषा चौहान की टीम तीसरे स्थान पर रही। समूहगान में कला संकाय से ज्योति और समूह ने प्रथम, इसी संकाय से मुकुल व समूह ने दूसरा और सेल्फ फाइनेंसिंग से सानिया और समूह ने तीसरा स्थान झटका। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कला संकाय से अदिति व रिया ने प्रथम, विज्ञान संकाय की वंदना व जीवेश ने द्वितीय और सेल्फ फाइनेंसिंग संकाय की राशि व शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकलगान में कला संकाय के मुकुल डोगरा पहले, विज्ञान संकाय की जीगिशा दूसरे और कला से भानु प्रसाद कंचन तीसरे स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस में कला संकाय से रिया पहले, सेल्फ फाइनेंसिंग से रोबिन दूसरे व रजत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली में विज्ञान संकाय की निताशा पहले, नैंसी और राशिका कालिया संयुक्त रूप से दूसरे व आंचल मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। माइम स्पर्धा में बीबीए ने प्रथम, बीसीए ने दूसरा और कला संकाय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में विज्ञान संकाय पहले, कला संकाय दूसरे और सेल्फ फाइनेंसिंग संकाय तीसरे स्थान पर रहा। मॉडलिंग स्पर्धा में कला संकाय से सचिन ठाकुर और इरम संजीव ठाकुर की जोड़ी ने प्रथम, विज्ञान संकाय ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, प्राचार्य डा. सहगल और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार सेवानिवृत्त कर्नल एडी शर्मा, उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. एमएस मिश्रा सहित समस्त शैक्षिक और गैर शैैक्षिक स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed