Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Satluj Sadan emerged victorious in the drill competition held on NCC Day.

Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी दिवस पर ड्रिल प्रतियोगिता में सतलुज सदन ने मारी बाजी

Sat, 21 Nov 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में शुक्रवार को एनसीसी दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित अंतर-सदनीय ड्रिल प्रतियोगिता में सतलुज सदन ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन के 40 कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने अनुशासित कदमताल और बेहतर तालमेल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सतलुज सदन को सर्वश्रेष्ठ दल घोषित किया गया, जबकि रावी और व्यास सदन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और इन मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रसेवा की भावना भी विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed