फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanitization work started in schools before board exams

बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व स्कूलों में सैनिटाइजेशन कार्य शुरू

Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sanitization work started in schools before board exams
बाल स्कूल हमीरपुर में परीक्षा हाल को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व जिलाभर के स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करवा दिया गया है। करीब दो वर्षों के बाद छात्रों की परीक्षाएं ऑफलाइन होने जा रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने पहले ही एसओपी का प्लान तैयार कर लिया है। स्कूल खुलने के बाद अब स्कूलों में सभी गतिविधियां धीरे-धीरे करवाई जा रही हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 9 मार्च से स्कूलों में परीक्षाएं लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिलाभर में 416 प्राइमरी स्कूल हैं। जहां पर 15999 विद्यार्थी दाखिल हैं। जबकि, जिले में 116 माध्यमिक स्कूलों में 12711 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

शेड्यूल के मुताबिक 9 मार्च से 25 तक आठवीं, 10 मार्च से 19 मार्च तक तीसरी, 11 मार्च से 21 तक पांचवीं, वहीं पहली, दूसरी, चौथी, छठीं, सातवीं कक्षाओं की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि जिले में पहली से लेकर आठवीं तक 28710 विद्यार्थी परीक्षाओं में बैठेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान मेें रखते हुए जिलाभर के स्कूलों में एक सप्ताह पूर्व ही सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करवा दिया गया है। ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए सभी स्कूलों में एसओपी जारी कर दी है।
विज्ञापन

सभी स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्रों को परीक्षा में बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में छात्रों, अध्यापकों का मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। वहीं, सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षणों वाले विद्यार्थियों को अन्य विद्यार्थियों से अलग बैठाया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले छात्रों को स्कूल पहुंचना होगा। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करके हाथों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए छात्रों की परीक्षाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed