{"_id":"6ab2d65887984f8078078cdc","slug":"samtana-kalan-panchayat-honored-for-best-sex-ratio-in-the-block-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-209324-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: समताना कलां पंचायत को ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: समताना कलां पंचायत को ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात का सम्मान
Wed, 23 Sep 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत समताना कलां पंचायत को ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ लिंगानुपात (एसआरबी) पंचायत के सम्मान से नवाजा गया। बाल विकास परियोजना बिझड़ी के सौजन्य से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2025 में जन्मी बेटियों और उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी सलीम मोहम्मद ने कहा कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व समान अवसर उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
समारोह के दौरान पोषण शिविर भी लगाया गया। इसमें संतुलित आहार, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य तथा उचित पोषण को लेकर जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिसोर्स पर्सन सीएचओ डॉ. कल्पना ने पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विभाग की वृत्त पर्यवेक्षिका लता कुमारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार और पंचायत प्रधान दीपिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।