Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Samples of desi ghee and barfi fail quality tests

Hamirpur (Himachal) News: देसी घी और बर्फी के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल

Thu, 26 Nov 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान देसी घी और बर्फी के सैंपल में खामियां पाई गई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में पटलांदर से लिया गया देसी घी का सैंपल मिस ब्रांडेड और सब स्टैंडर्ड पाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, नादौन से लिया गया प्लेन बर्फी का सैंपल भी जांच में सब स्टैंडर्ड निकला है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने दोनों संबंधित दुकानदारों को 30 दिन का नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग समय-समय पर बाजार से विभिन्न खाद्य वस्तुओं के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजता है। इसी प्रक्रिया के तहत करीब एक माह पहले पटलांदर से देसी घी और नादौन से प्लेन बर्फी का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला की रिपोर्ट में दोनों खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। देसी घी का सैंपल मिस ब्रांडेड और सब स्टैंडर्ड, जबकि बर्फी का नमूना सब स्टैंडर्ड पाया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

कोट
रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इस अवधि में उन्हें अपना पक्ष रखने और जवाब देने का अवसर दिया गया है। दुकानदारों का जवाब मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। -मंजीत सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article