{"_id":"575ef1064f1c1bc54d11b8db","slug":"running-bus-daimeg","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश और तूफान के कारण हीरानगर में एक चीड़ का पेड़ चलती स्कूल बस पर गिर गया। इससे बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान बस में छात्र न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में बस चालक भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद तूफान के कारण चीड़ का पेड़ एक निजी स्कूल बस पर जा गिरा। पेड़ बिजली की तारों सहित सड़क पर आ गया। तारे टूटने के कारण शहर में बिजली भी गुल हो गई। अगर बस बिजली तारों की चपेट में आती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पेड़ बस के पिछले हिस्से पर गिरा जिससे वह पीछे की ओर झुक गई।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से बस को काफी क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हमीरपुर राजेंद्र कुमार का कहना है कि तूफान के कारण पेड़ चलती स्कूल बस पर गिर गया जिससे बस को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन