फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Run for Unity: Message of unity and integrity of the country

रन फॉर यूनिटी : देश की एकता और अखंडता का दिया संदेश

Tue, 29 Oct 2024 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। भाजपा मंडल बड़सर की ओर से मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़सर से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी महान उपलब्धियों को याद किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा, देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए दौड़ में शामिल हुए। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट कर इसे एक मजबूत राष्ट्र बनाने में अमूल्य योगदान दिया। इस तरह के आयोजन हमें एकता का महत्व सिखाते हैं और हमें उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संजीव मुकेश बन्याल, महिला मोर्चा महामंत्री रजनी पीला, आनंद ठाकुर, संजय बन्याल, जगन्नाथ बन्याल, सुरेंद्र अग्निहोत्री, संजीव शर्मा, मुनीश बन्याल, सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed