{"_id":"6714f085f92a2e1c550bc0ca","slug":"rules-set-for-workers-in-factories-imposed-on-teachers-union-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138919-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखानों में मजदूरों के लिए तय नियमों को अध्यापकों पर थोपा : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखानों में मजदूरों के लिए तय नियमों को अध्यापकों पर थोपा : संघ
विज्ञापन
संघ ने सीएम से निजी स्कूलों पर लगाए लेबर एक्ट को वापस लेने की मांग की
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश निजी स्कूल संचालक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सर्किट हाउस हमीरपुर में मिला। संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि निजी स्कूलों पर लगाए गए लेबर एक्ट को वापस लिया जाए। इस एक्ट के अंतर्गत उद्योगों और कारखानों में मजदूरों के लिए तय नियमों को निजी स्कूल अध्यापकों पर थोपा गया है जो बिल्कुल गलत है। इस अवसर पर हमीरपुर जिला अध्यक्ष देवराज वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ऊना के अध्यक्ष लखनपाल शर्मा, मंडी के अध्यक्ष केपी शर्मा, प्रदेश मीडिया सलाहकार निष्पक्ष भारती, जोगेंद्र देव आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव प्रताप वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल आदि मौजूद रहे।