{"_id":"66b0dbfbdaa1fdf5b30f4fb7","slug":"rs-4970-lakh-will-be-spent-on-repair-works-in-17-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132970-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 17 स्कूलों में मरम्मत कार्यों पर खर्च होंगे 49.70 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 17 स्कूलों में मरम्मत कार्यों पर खर्च होंगे 49.70 लाख रुपये
Tue, 06 Aug 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के 17 स्कूलों के खस्ताहाल भवनों की मरम्मत के लिए 49.70 लाख रुपये की बजट राशि जारी कर दी गई है। इन स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भवन, चारदीवारी, खेल मैदान और शौचालयों की मरम्मत के लिए बजट की मांग की थी। अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बजट राशि आवंटित कर दी है।
बीते वर्ष आई आपदा और बारिश के कारण इन स्कूलों में काफी नुकसान हुआ था। इसके चलते स्कूल प्रमुखों ने शिक्षा निदेशालय में मरम्मत के लिए बजट की मांग की थी। अब बजट मिलने के बाद मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होगा। वर्तमान में इन स्कूलों के भवनों की हालत खस्ताहाल होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि 17 स्कूलों को भवन मरम्मत के लिए बजट राशि आवंटित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बरसात के समाप्त होने के बाद इन स्कूलों में कक्षा कक्ष, खेल मैदान, चारदीवारी, शौचालय, रसोईघर और अन्य मरम्मत कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।