{"_id":"64a5c02bd946f7f6e30d630a","slug":"roof-of-the-mini-secretariat-complex-started-dripping-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-2562-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 10 माह बाद ही टपकने लगी लघु सचिवालय परिसर की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 10 माह बाद ही टपकने लगी लघु सचिवालय परिसर की छत
Thu, 06 Jul 2023 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
मिनी सचिवालय सुजानपुर में जमा हुआ पानी।
सुजानपुर (हमीरपुर)। बरसात शुरू होते ही सुजानपुर लघु सचिवालय परिसर से टपकना शुरू कर दिया है। बुधवार को बारिश के कारण सचिवालय के तीसरे धरातल पर बारिश का पानी गिरने लगा। इसके बाद धीरे-धीरे बारिश का पानी सीढ़ियों से बहता हुआ पूरे परिसर में फैल गया। तीसरे धरातल पर खंड विकास अधिकारी का कार्यालय है।
सुजानपुर लघु सचिवालय परिसर की छत से टपकते पानी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सुजानपुर लघु सचिवालय का लोकार्पण बीते वर्ष सितंबर माह में हुआ था। लोकार्पण होने के करीब दो माह बाद यह एसडीएम कार्यालय शिफ्ट हुए। फिर धीरे-धीरे अन्य कार्यालय भी यहीं शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि अभी तक सभी विभागों के कार्यालय यहां शिफ्ट नहीं हुए हैं, लेकिन सचिवालय परिसर की छत ने अभी से टपकना ही शुरू कर दिया है।