{"_id":"6939bc82240c99887f06ce1c","slug":"road-construction-for-pundla-village-begins-villagers-distribute-sweets-hamirpur-hp-news-c-88-1-ssml1006-168855-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुंदला गांव के लिए सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुंदला गांव के लिए सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने बांटी मिठाई
Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
चंबा। सदर विधानसभा क्षेत्र के सबसे दुर्गम पुंदला गांव के लिए सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है। इस दौरान ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पहले ये लोग पगडंडी के सहारे सफर करते थे, अब उन्हें समतल सड़क नसीब होगी।
कोलका से पुंदला के लिए सड़क के निर्माण का टेंडर जिस ठेकेदार को दिया है, उसे यह निर्देश दिए गए हैं तय समयावधि पर इसे पूरा करे, अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। सड़क का कार्य शुरू होने पर लोगाें में खुशी की लहर है।
एक किलोमीटर लंबी बनने वाली सड़क के निर्माण पर 16 लाख रुपये की अनुमानित धनराशि खर्च की जाएगी। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल अपनी मौजूदगी में कार्य करवा रहे हैं। ग्रामीण हंसराज, रवि कुमार, चैन सिंह, किशोर, मनोज कुमार, सुरेंद्र, भाग चंद और दीपक ने बताया कि गांव में रहने वाली 150 आबादी आजादी के बाद से सड़क बनाने की मांग कर रही थी, जो कि अब जाकर पूरी हुई है। इसके लिए लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
पुंदला गांव को सड़क से जोड़ने के लिए निर्माण शुरू हो चुका है। ग्रामीणों को वाहन से घर तक सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी।
दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग