फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   river rafting in nadaun

नादौन में रिवर राफ्टिंग का विधिवत शुभारंभ

Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
river rafting in nadaun
नादौन ब्यास नदी में रिव राफ्टिंग के ट्रायल के दौरान एसडीएम व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। नादौन से गुजरती ब्यास नदी में अब लोग रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। शुक्रवार को एसडीएम नादौन किरण भड़ाना ने विधिवत तौर पर ब्यास नदी के तट पर रिवर राफ्टिंग का शुभारंभ किया। इस दौरान बीडीओ पारस अग्रवाल तथा बीएमओ डॉ. अशोक कौशल भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कुछ देर के लिए राफ्ट में बैठ कर नदी का भ्रमण भी किया। एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि कुछ ही दिन पहले यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। शुक्रवार को उन्होंने इस कार्य में लगे संबंधित लोगों की टीम को अपने कार्यालय में बुला कर बैठक की ताकि, उन्हें आ रही समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

नादौन को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए लंबित पड़ी इस योजना पर प्रशासन की ओर से कार्य किया जा रहा है। सुजानपुर से नादौन तक ट्रैक को इस कार्य के लिए सबसे अच्छा माना गया है। आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को यह सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। नादौन से यह राफ्ट चंबापत्तन तक चलेगी। जिसके बाद राफ्ट को वहां से अन्य वाहन से फिर से नादौन तक पहुंचाया जाएगा। जहां से अगला ट्रिप आरंभ होगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से भी प्रचार किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीओ नरेश कौशल, सुभाष चंद, डा. निशा, संदीप रैणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed