फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Revoke 7-7-2014 notification : Employees association

7-7-2014 की अधिसूचना रद्द करे सरकार : संघ

Sun, 29 May 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 29 May 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
Revoke 7-7-2014 notification : Employees association
हिमाचल पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ की मांगें। - फोटो : file photo

प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने आए दिन नई अधिसूचना जारी कर कर्मचारियों के वेतन में कटौती के वित्त विभाग के निर्णयों पर गहरा खेद जताया है।

विज्ञापन


संघ के जिला प्रधान केवल ठाकुर, महामंत्री रविदास, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवर जंबाल, हरिमन शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार ने पंजाब के आधार पर कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ एक जनवरी, 2006 से देने का वायदा किया था, लेकिन 10 साल बाद भी यह लाभ प्रदेश के आईएएस, एचएएस एवं प्रथम श्रेणी के कुछ अधिकारियों को ही मिला है जो प्रदेश के कुल कर्मचारियों का मात्र दो फीसदी है।
विज्ञापन


शेष 98 फीसदी कर्मचारियों को यह लाभ 27 अगस्त, 2009 से नेशनल आधार पर दिया गया और आठ अगस्त, 2012 तक का वित्तीय लाभ वास्तव में कर्मचारियों को आज भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग ने 26 फरवरी, 2013 की अधिसूचना में एक अक्तूबर 2012 के बाद मिलने वाले एसीपी के लाभ को चार वर्ष तक स्थगित कर दिया। इसके बाद वित्त विभाग ने 7-7-2014 को एसीपी के लाभों में बड़ा बदलाव कर हुए इन लाभों को संपूर्ण सेवाकाल के लिए मात्र एक बार तक ही सीमित कर दिया जबकि पहले सेवाकाल के दौरान हरेक पद पर यह मिलता था। वित्त विभाग की कैंची यहीं नहीं रुकी, पदोन्नति पर मिलने वाले लाभ को भी इसमें शामिल कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि रही-सही कसर विभाग ने ग्रेड पे में पूरी कर दी। नए एवं पदोन्नत कर्मचारियों को नए ग्रेड पे लेने के लिए दो साल की शर्त का अड़ंगा लगा दिया जबकि 1968 के समझौते के अनुसार सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने को बाध्य है।


पंजाब में ग्रेड पे से संबंधित ऐसी कोई शर्त नहीं है। अब जब पांच वर्ष बाद अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया गया तो उनके वेतन निर्धारण में न्यूनतम वेतनमान की शर्त जोड़ दी गई। इससे मई 2016 में अनुबंध से नियमित प्रवक्ता पीजीटी का वेतन 10300+4200 =14500 और जून 2015 में नियमित प्रवक्ता पीजीटी का वेतन 12090+4200=16290 निर्धारित हुआ।

इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ प्रदेश सरकार से मांग करता है कि एसीपी के बारे में 7-7-2014 की अधिसूचना रद्द की जाए। ग्रेड पे से दो वर्ष की शर्त हटाई जाए और कर्मचारियों को पंजाब पद्धति के आधार पर वेतनमान दिया जाए वरना प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ संघर्ष की राह पर चलने को मजबूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed