{"_id":"67db15a53f0cdf7e620f71c0","slug":"result-of-agniveer-recruitment-declared-375-youth-passed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-150964-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अग्निवीर भर्ती का परिणाम घोषित, 375 युवा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अग्निवीर भर्ती का परिणाम घोषित, 375 युवा पास
Thu, 20 Mar 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर । थल सेना अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए 17 से 23 जनवरी तक अणु के खेल परिसर में हुए ग्राउंड टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसमें लगभग 375 उम्मीदवार पास हुए हैं। कर्नल बीएस भंडारी ने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 20 मार्च को थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।
विज्ञापन