फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residents of Hamirpur assembly constituency will take a decisive decision: Dr. Pushpendra

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदे करेंगे निर्णायक फैसला : डॉ. पुष्पेंद्र

Sat, 22 Jun 2024 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
कोठी गांव निवासी रॉकी धीमान कांग्रेस में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के बाशिंदे अपना मत का इस्तेमाल कर निर्णायक फैसला करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने अघार के कोठी गांव के अलावा जरल, गौटा, सनेड़, फाफण, दरोडला, चौतरा, पांडवीं, मैड़, जिंझकरी, बदुरड़ा, लुडरी, जाहन्वीं में नुक्कड़ सभाओं के दौरान यह बात कही।


उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को क्षेत्र की जनता ने अपना कीमती वोट देकर विधानसभा भेजा था, उसी ने जनता के वोटों की कीमत को नहीं समझा। अब इस उपचुनाव में यही वजह बन रही है कि अनेक लोग मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने हमीरपुर में काम नहीं करवाए। जबकि, मुख्यमंत्री ने उस बस अड्डे का निर्माण उपयुक्त बजट का प्रावधान कर शुरू करवाया जिसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रखी थी। अगली भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तक इस कार्य को शुरू नहीं करवा पाए। जिस जिले से मुख्यमंत्री होते हैं वह जिला आन, बान और शान से भर जाता है। उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री की पीठ के पीछे छुरा घोंपने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है। निर्दलीय रहे विधायक युवाओं को धनबल से गुमराह करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वे गुमराह होने के बजाय कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में अघार पंचायत के गांव कोठी निवासी रॉकी धीमान कई वर्षों से भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम करते रहे, लेकिन धनबल एवं जनबल की लड़ाई में उन्होंने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता पर उन्हें पूरा भरोसा है कि इस लड़ाई में वे मुख्यमंत्री के साथ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed