{"_id":"66c33b05ae23d0fde409f235","slug":"residential-houses-razed-to-the-ground-due-to-heavy-rain-in-bhukkad-loss-worth-lakhs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133907-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भुक्कड़ में भारी बारिश से रिहायशी मकान जमींदोज, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भुक्कड़ में भारी बारिश से रिहायशी मकान जमींदोज, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
भवन की दीवारों के मलबे से घर के भीतर रखा सामान दबा, मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के भुक्कड़ गांव में भारी बारिश से एक रिहायशी मकान जमींदोज हो गया है। इससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने अब नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। भुक्कड़ गांव के पृथी चंद पुत्र ज्युणू राम ने बताया कि शाम चार बजे घर के सभी सदस्य बाहर कार्य कर रहे थे और एक बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इतने में अचानक रिहायशी मकान की दीवारें गिरना शुरू हो गईं। देखते-दखेते ही सारा मकान जमींदोज हो गया। इससे घर से अंदर रखा सारा सामान दब का नष्ट हो गया है। पृथी चंद गरीब परिवार से संबंध रखता है। भुक्कड़ पंचायत प्रधान किशोर चंद ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। उधर, पीड़ित परिवार को अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी मदद नहीं मिली है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार व जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह व भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप से आर्थिक मदद करने की मांग की है।