फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Repair work of drain started after 17 years

Hamirpur (Himachal) News: 17 वर्ष बाद शुरू हुआ नाले का मरम्मत कार्य

Sat, 26 Oct 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2008 में हुआ था वार्ड दो में नाले का चैनलाइजेशन
विज्ञापन

दो माह पूर्व बरसात के दौरान गिर गया था नाले का स्लैब
अब नाले पर स्लैब डालने का कार्य हुआ शुरू, मिलेगी सुविधा
नप हमीरपुर के वार्ड नंबर दो और तीन के संगम स्थल पर स्थित है नाला

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। 17 वर्ष बाद नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दो और तीन के संगम स्थल पर स्थित नाले का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में अब वार्ड और शहर के लोगों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूर्व में बरसात के चलते नाले के स्लैब जगह-जगह से टूट गए थे। इससे हादसों का खतरा बना हुआ था। वहीं, वार्ड के लोगों को घरों तक वाहनों को ले जाने में भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी और टूटे हुए स्लैब से पूरे नाले की सड़क के गिरने का खतरा बना हुआ था। ऐसे में दोनों वार्डों के लोग नगर परिषद से मरम्मत कार्य करवाने की मांग कर रहे थे।


लोगों की मांग पर नगर परिषद ने नाले का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे वार्ड के लोगों को अवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्ड वासियों बलदेव, कमलेश कुमारी, अशीष, तनेश, पूनम शर्मा, अनूप, राजेंद्र, प्रदीप, जितेंद्र आदि ने कहा कि वर्ष 2008 में नाले का चैनलाइजेशन कार्य शुरू हुआ था। लंबे समय से वार्ड में नाला जगह-जगह से टूटा हुआ था। इससे उन्हें काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। नाले पर स्लैब न होने से रात्रि समय में राहगीरों के गिरने का खतरा बना हुआ था। ऐसे में वह लंबे समय से नाले की मरम्मत की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर दो और तीन के संगम स्थल पर होने से इस नाले से होकर सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। पिछले कुछेक दिनों से स्लैब टूटने से लोगों को घूमकर आना पड़ रहा था लेकिन अब नाले का मरम्मत कार्य होने से लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि नाले का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। टूटे हुए स्लैबों की जगह नए स्लैब डाल दिए गए हैं ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed