फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Renovation work of Sampark Gali started in NP Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: नप सुजानपुर में संपर्क गली का जीर्णोद्धार कार्य शुरू

Sun, 21 May 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Renovation work of Sampark Gali started in NP Sujanpur
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड पांच में संपर्क गली में डाली जा रही पेबर टाइलें।
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड पांच और छह को जाने वाली संपर्क गली का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। गली में नई पेबर टाइलें डाली जा रही हैं। पूर्व में गली के खस्ताहाल होने से वाहन चालकों, राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब संपर्क गली की मरम्मत होने से लोगों को घर द्वार तक गाड़ी ले जाने में सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने गली के जीर्णोद्धार पर पांच लाख रुपये खर्च किए हैं। मोहल्ला निवासियों ने गली कि दुर्दशा को लेकर वार्ड पार्षद को अवगत करवाया था। इसको लेकर के वार्ड पार्षद ने इस मुद्दे को नगर परिषद की बैठक में रखा था। बजट का प्रावधान होते ही मौजूदा पार्षद एवं अध्यक्ष सुनीता देवी ने कार्य शुरू करवा दिया है। गली में टाइल बिछाने के साथ-साथ गंदे पानी की निकासी नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं इस बारे में नगर परिषद सुजानपुर की वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता है। शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर तरह से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed