{"_id":"6846d451dbe072bf870c0696","slug":"regular-teacher-posts-are-vacant-work-is-being-done-by-guest-faculty-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158031-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नियमित शिक्षकों के पद खाली, गेस्ट फेकल्टी से चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नियमित शिक्षकों के पद खाली, गेस्ट फेकल्टी से चल रहा काम
Tue, 10 Jun 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय विभिन्न श्रेणियों के 80 पद खाली, शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नियमित स्टाफ की कमी से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विवि में विभिन्न श्रेणियों में कुल स्वीकृत 133 पदों में से 53 पद भरे गए हैं, जबकि 80 पद रिक्त हैं। कुलपति, डीन सहित अन्य महत्वपूर्ण पद खाली हैं। इसके अलावा नियमित शिक्षकों के भी पद खाली हैं, गेस्ट फेकल्टी के रूप में शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं।
नियमित शिक्षकों के अभाव में शिक्षण संबंधित गतिविधियां प्रभावित होती हैं। हालांकि तकनीकी विश्वविद्यालय का दावा है कि विभिन्न पद रिक्त होने के बावजूद बेहतर शिक्षा विद्यार्थियों को दी जा रही है। तकनीकी शिक्षा सचिव कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई पदों पर अतिरिक्त कार्यभार सौंपे गए हैं। गौर रहे कि जिला हमीरपुर में 2010 को तकनीकी विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था। तब से विश्वविद्यालय में स्टाफ की कमी है। तकनीकी विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।
बॉक्स
किस श्रेणी में कितने पद रिक्त
विवि में वीसी का एक पद स्वीकृत है, जो कि रिक्त है। डीन के तीन पद स्वीकृत हैं। इसमें एक भरा है और दो खाली हैं। फाइनांस ऑफिसर का एक पद स्वीकृत है। यह पद खाली है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार के तीन पद स्वीकृत हैं, जो खाली हैं। सिस्टम एनालिस्ट के दोनों पद रिक्त हैं। प्रोग्रामर का एक पद, अधीक्षक ग्रेड-एक का एक पद, अधीक्षक ग्रेड-दो के दो पद, लॉ ऑफिसर का एक पद, सीनियर असिस्टेंट का एक पद, कंप्यूटर असिस्टेंट कम क्लर्क के पांच पद रिक्त हैं। क्लर्क के तीन पद, स्टेनो टाइपिस्ट के चार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर का एक पद रिक्त है। असिस्टेंट लाइब्रेरियन का एक पद, लाइब्रेरी अटेंडेंट को दो पद, जूनियर लैब टेक्नीशियन के चार रिक्त हैं। इसके अलावा टीचिंग पोस्ट के 32 पद स्वीकृत हैं। इसमें सभी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
कोट
रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी
विश्वविद्यालय हमेशा प्रयास करता है कि खाली पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर न पडे़। -कमल देव सिंह कंवर, कुलसचिव, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर