{"_id":"6a02358f5a4c9690d60f322b","slug":"rebels-from-both-parties-in-barsar-could-upset-the-political-equations-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-193255-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में दोनों दलों के बागी बिगाड़ सकते हैं समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में दोनों दलों के बागी बिगाड़ सकते हैं समीकरण
Tue, 12 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद वार्ड झंझियाणी से नामांकन करने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामेश्वर दत्त विधायक इ
मैहरे (हमीरपुर)। जिला परिषद के चुनाव में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के तहत चार वार्डों से 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताते हुए नामांकन भरा है।
चारों वार्डों से तीन और चार उम्मीदवार मैदान में डटे होने से भाजपा और कांग्रेस के जीत के समीकरण कुछ हद उलझ गए हैं। नामांकन के अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके बाद वार्ड नंबर 12 करेर, 13 बिझड़ी, 14 झंझियाणी और 15 दांदड़ू में कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
वार्ड नंबर 12 करेर से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि वार्ड नंबर 13 बिझड़ी से चार उम्मीदवार मैदान में उतरने से यहां मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। वार्ड नंबर 14 झंझियानी में सीधा मुकाबला कांग्रेस समर्थित और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन
यहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार रामेश्वर दत्त ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड में केवल दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिससे चुनाव सीधे प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।
वार्ड नंबर 15 दांदड़ू में तीन उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नीना देवी ने चुनावी ताल ठोकी है, जबकि भाजपा से संबंध रखने वाली रजनी पीला ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। यहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेणु शर्मा हैं।
वार्ड नंबर 13 बिझड़ी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संदीप सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां पर अब कुल चार प्रत्याशी चुनाव में उतरे हैं। कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले परमजीत शर्मा उर्फ डैंफा भी मैदान में है।
अब सभी की निगाहें नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं। खासकर वार्ड नंबर 13 बिझड़ी और 15 दांदड़ू में यदि कोई प्रत्याशी नामांकन वापस लेता है, तो चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।