{"_id":"69d01350522abdf4210abc97","slug":"readymade-garments-business-slows-down-due-to-online-shopping-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188929-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन खरीदारी की मार, रेडिमेड कपड़ों का मंदा हुआ व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन खरीदारी की मार, रेडिमेड कपड़ों का मंदा हुआ व्यापार
Sat, 04 Apr 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑनलाइन कारोबार के कारण रेडिमेड कपड़ों के कारोबार मंदा हो गया है। जिले में रेडिमेड के कारोबार पर 20 से 25 फीसदी प्रभाव पड़ा है। ऑनलाइन खरीदारी के चलते लोग बाजार में खरीदारी करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
पिछले दो वर्षों में हमीरपुर में रेडिमेड के काराेबार पर काफी असर पड़ा है। हमीरपुर में मौसम की मार झेल रहे कारोबार पर ऑनलाइन खरीदारी का भी असर पड़ रहा है, जिससे दुकानदारों को दुकानें बंद करने की नौबत आ गई है।
दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर गुणवत्ता और दामों में अंतर के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। दुकानदार राजेंद्र, सुनील कुमार, संजीव कुमार का कहना है कि दुकानदारों ने किराये की दुकानें लेकर कारोबार किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा दुकानदारों को जीएसटी भी देना पड़ता है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इस तरह का कोई झंझट नहीं है। दुकानदारों ने अपनी सहायता के लिए भी सहयोगी रखे हैं, जिन्हें हर माह वेतन देना पड़ता है। ऐसे में उन्हें सभी खर्चों को मिलाकर अपना लाभ तय करना पड़ता है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफार्म में ऐसा नहीं है।
वहीं, ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर भी कोई दायित्व नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष कारोबार पर असर पड़ रहा है। पहले काेरोना काल के दौरान हुए नुकसान से उभरना मुश्किल हो गया था, वहीं अब ऑनलाइन कारोबार के लिए कोई नीति न होने से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही ऑनलाइन प्लेटफार्म कारोबार को लेकर नीति नहीं बनाई गई, तो उन्हें अपनी दुकानें बंद करनी पड़ेंगी।