{"_id":"63ee79f043f13ec3f301d884","slug":"ration-is-not-reaching-the-depots-due-to-the-contractors-hamirpur-hp-news-c-19-1-62133-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): ठेकेदारों की मनमानी से डिपुओं में समय पर नहीं पहुंच रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): ठेकेदारों की मनमानी से डिपुओं में समय पर नहीं पहुंच रहा राशन
Fri, 17 Feb 2023 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि निगम के गोदामों से ठेकेदारों के माध्यम से डिपुओं पर हर माह 10 तारीख से पहले राशन उपलब्ध करवाने के आदेश सरकार ने जारी किए हैं। मगर ठेकेदारों की मनमानी के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में माह के अंतिम सप्ताह में भी ठेकेदारों द्वारा राशन उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। इससे डिपो धारकों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन डिपुओं पर अधिक राशन कार्ड दर्ज हैं, उनके उपभोक्ता देरी की वजह से कई बार राशन से वंचित रह जाते हैं। कई बार पीओएस मशीनों में डाउन होने की वजह से न तो उपभोक्ताओं की उंगलियों के निशान लगते हैं और न ही उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी जाता है। अशोक कवि ने कहा कि कई जिलों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि ठेकेदार डिपो धारकों को सारा राशन एक ही बार उठाने के लिए बाध्य कर रहे हैं। मगर कई डिपुओं पर इतना राशन रखने के लिए जगह ही उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में निगम के गोदाम इंचार्ज डिपो धारकों को नॉन कंट्रोल का सामान लेने के लिए भी मजबूर कर रहे हैं। अशोक कवि ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई ठेकेदारी प्रथा को बंद करके पहले की तरह डिपुओं पर राशन उपलब्ध करवाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध हो सके।