फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ration card holding consumers should get e-KYC done by 31st: ADC

31 तक ई-केवाईसी करवाएं राशनकार्ड धारक उपभोक्ता : एडीसी

Mon, 16 Oct 2023 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एडीसी मनेश कुमार ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी न करवाने वाले राशनकार्ड धारकों से बार पुन: अपील की है कि वह 31 अक्तूबर तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी करवा लें, ताकि उन्हें राशन लेने में कोई कठिनाई न आए। एडीसी ने कहा कि शिक्षा, रोजगार या व्यावसायिक कारणों से प्रदेश के अन्य जिलों में रह रहे उपभोक्ता किसी भी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपना आधार नंबर और राशनकार्ड नंबर बता कर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

मनेश कुमार ने बताया कि कई बच्चों और बुजुर्गों के बायोमेट्रिक अपडेट न होने के कारण भी कई उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। यह उपभोक्ता अपने बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के बाद ई-केवाईसी करवाएं। एडीसी ने जिला के सभी डिपो होल्डर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी सौ फीसदी ई-केवाईसी के लिए अपना सक्रिय योगदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed