फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rasal Viper species poisonous snake caught alive in Karot

करोट में रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप को जिंदा पकड़ा

Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rasal Viper species poisonous snake caught alive in Karot
Rasal Viper species poisonous snake caught alive in Karot
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की पंचायत करोट में रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप को वन्य जीव प्रेमी माथुर धीमान ने पकड़ा है। इस प्रजाति का सांप काफी जहरीला माना जाता है। जिस की अधिकतम लंबाई पांच फीट से अधिक होती है। जबकि, पकड़े गए सांप की लंबाई चार फीट की थी। जहरीले सांप को जिंदा पकड़ने का नजारा जब गांव वालों ने देखा तो हैरान रह गए। वन्य जीव प्रेमी माथुर धीमान इससे पूर्व 1000 से अधिक अलग-अलग प्रजाति के सांपों को जिंदा पकड़ कर सुनसान जगहों पर छोड़ चुके हैं। धीमान सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। जिला कांगड़ा के गांव आलमपुर निवासी माथुर धीमान सांपों को जिंदा पकड़ने के लिए किसी के पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

जब भी कहीं जहरीला सांप दिखाई देता है तो लोग धीमान को याद करते हैं। माथुर धीमान रेस्क्यू करके उन्हें जिंदा पकड़ कर जंगल में छोड़ देते हैं। माथुर अब तक अलग-अलग प्रजाति के जिंदा सांपों को पकड़ कर छोड़ चुके हैं। शनिवार देर शाम माथुर धीमान को सूचना मिली कि करोट पंचायत के वार्ड सदस्य विनोद कुमार के घर के पास लकड़ियों के ढेर में सांप दिखाई दिया है।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत कर तीन घंटे के उपरांत पता चला कि वहां पर रसल वाइपर प्रजाति का जहरीला सांप छिपा हुआ है। माथुर ने रेस्क्यू करके तीन घंटे के उपरांत उसे पकड़ कर सुनसान जंगल में छोड़ दिया। उनके साथ वन खंड अधिकारी रामदेव शर्मा भी उपस्थित रहे। माथुर धीमान ने कहा कि इस प्रजाति का सांप बहुत ही जहरीला होता है। सांप के काटने पर लोगों को कभी भी झाड़ फूंक की बजाय सीधा सरकारी अस्पताल में जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed