फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rampur news, chopal, swip, program,

Hamirpur (Himachal) News: डिग्री कॉलेज चौपाल में बताया मतदान का महत्व

Sat, 23 Mar 2024 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। डिग्री कॉलेज चौपाल में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य रविंद्र चौहान ने स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को अभिभावकों और अन्य लोगों को मतदान करने के संबंध में प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को वोट देने का अधिकार प्राप्त है। नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर मतदान और लोकतंत्र विषय पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्र निकिता और रोहित ने जीत हासिल की। वीडियो बनाने में निकिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विजेताओं को प्राचार्य ने नकद इनाम प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed