{"_id":"5dc6c0c28ebc3e5b274325a1","slug":"rakesh-appointed-as-a-prisident-hamirpur-hp-news-sml313575820","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस संघ हमीरपुर की कमान दोबारा राकेश को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस संघ हमीरपुर की कमान दोबारा राकेश को
विज्ञापन
हमीरपुर। एनपीएस संघ जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी के लिए शनिवार को चुनाव हुए। इसमें पूर्व जिला प्रधान राकेश कुमार को दोबारा जिला प्रधान चुना गया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपप्रधान अनिल महाजन, उपप्रधान सफी मोहम्मद, महासचिव अभिषेक ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष अजय पाल को चुना गया। पूर्व राज्य सोशल मीडिया प्रभारी और प्रेस सचिव चंद्रमोहन तथा जिला मंडी से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक रितेश, मनजीत व विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनावों के साथ-साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई तथा संघ की सदस्यता बढ़ाने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर नादौन खंड के प्रधान राजन, बिझड़ खंड के प्रधान राकेश, सुजानपुर ब्लॉक के प्रधान अनिल कुमार, सचिव अश्वनी कुमार, सुनील राणा, अशोक पटियाल, कंवरजीत कौशल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों में न्यू पेंशन स्कीम को बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने तथा केंद्र की ओर से अपंगता या मृत्यु पर दिए गए लाभ को राज्य कर्मचारियों पर भी लागू करने की पुरजोर मांग की गई।