फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajiv's dream was digital and developed India: Congress

राजीव का सपना था डिजिटल और विकसित भारत : कांग्रेस

Thu, 21 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rajiv's dream was digital and developed India: Congress
हमीरपुर स्थित लोनिवि के विश्राम गृह में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पा
हमीरपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके द्वारा देश के विकास में दिए अमूल्य योगदान को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम हमीरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान इस देश के लिए बहुमूल्य है। सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को 21वीं सदी की ओर से अग्रसर करने की नींव उन्होंने ही रखी थी। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने भारत को कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी की राह पर आगे बढ़ाया। 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ा। उनका विजन और दूरदर्शिता आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। हम सभी कांग्रेसजनों के लिए उनका जीवन और विचार प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनीता वर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर, कौशल विकास निगम कोऑर्डिनेटर निशा कटोच, विवेक कटोच, अंशुल शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed