फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rain water will not go waste, ITI trainees prepared model

Hamirpur (Himachal) News: बारिश का पानी नहीं होगा बेकार, आईटीआई प्रशिक्षुओं ने तैयार किया मॉडल

Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल के प्रशिक्षुओं ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रेविटी सिस्टम का मॉडल तैयार किया है। अनुदेशक रामलाल पटियाल एवं अनुदेशक सहायिका ज्योति ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षु जंग बहादुर और रजनीश पठानिया ने इस मॉडल को तैयार किया है। ये प्रशिक्षु ड्राफ्ट्समैन ट्रेड के हैं। प्रशिक्षुओं ने वर्षा के पानी की एक-एक बूंद बचाकर उसका किचन गार्डन के अलावा हर्बल गार्डन व अन्य कृषि कार्यों में सदुपयोग करने का हम सबको एक नया दृष्टिकोण दिया है।
विज्ञापन


टीम ने यह मॉडल फिलहाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल पर आधारित बनाया है। ड्राफ्ट्समैन सिविल के प्रशिक्षु छात्र जंग बहादुर और रजनीश पठानिया ने मॉडल के जरिये बताया कि आईटीआई की छत पर एकत्रित बारिश के पानी को यहां भूमिगत जल भंडारण टैंक में एकत्रित किया जा सकता है। इस पानी से ग्रेविटी सिस्टम के माध्यम से नीचे की ओर बी ब्लॉक बॉयज हॉस्टल, प्रधानाचार्य निवास, स्टाफ क्वार्टर और कन्या छात्रावास तक की क्यारियों और पौधों की आसानी से सिंचाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी बिजली या दूसरी तरह की ऊर्जा की कतई भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे एक तरफ ऊर्जा की बचत होगी, दूसरा वर्ष के पानी की एक-एक बूंद का भी सही सदुपयोग होगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि मॉडल के जरिये पानी की एक-एक बूंद बचाकर उसका सही सदुपयोग करने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed