{"_id":"6743c927bdac64f06506e424","slug":"rain-water-will-be-conserved-in-three-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-141606-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन स्कूलों में बारिश का पानी होगा संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन स्कूलों में बारिश का पानी होगा संरक्षित
Mon, 25 Nov 2024 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के तीन स्कूलों में अब जल संरक्षण पर तीन प्रोजेक्ट स्थापित होंगे। स्कूलों में जल संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा, जिसके माध्यम से विद्यार्थी स्कूल परिसर के साथ-साथ आसपास के गांव में भी लोगों को जल संरक्षण का संदेश देंगे।
हिमकॉस्टे की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी, जोड़े अंब और कन्या स्कूल नादौन को 25-25 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट जारी होने वाले इन स्कूलों में 21-21 हजार रुपये की लागत से जल भंडारण पर प्रोजेक्ट, जबकि शेष राशि से विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शुरू होते ही जिला विज्ञान पर्यवेक्षक की ओर से हिमकॉस्टे को योजना के तहत स्कूलों के नाम भेजे गए थे, ताकि इन स्कूलों को जल भंडारण के लिए बजट राशि उपलब्ध हो सके। अब हिमकॉस्टे की ओर से जिला के तीन स्कूलों को बजट राशि जारी की गई है। स्कूलों में संचालित ईको क्लबों को यह बजट मिला है। स्कूल प्रमुखों को शीघ्र-अतिशीघ्र स्कूलों में जल भंडारण पर प्रोजेक्ट लगाने और कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
कोट
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि जल भंडारण संरक्षण योजना के तहत जिला हमीरपुर के तीन स्कूलों को बजट राशि जारी हुई है। स्कूलों में जल भंडारण पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।